Jhansi: पति पर मोबाइल हैक कर सोशल मीडिया पर बदनाम करने व ब्लैकमेल के आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

  • पत्नी का आरोप है कि उसके व्हाट्सएप व फेसबुक आईडी का दुरुपयोग करते हुए पति उसको परेशान कर रहा है। विरोध करने पर पोस्ट हटाने के एवज में पैसे मांग रहा है।
  • डबरा निवासी पूजा गौड़ ने अपने पति पर उसका मोबाइल फोन हैक करके परेशान करने एवं सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
  • पूजा ने पुलिस को बताया कि वह कचहरी चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठित ब्रांड के शोरूम में मैनेजर पद पर काम करती है। पूजा के मुताबिक उसकी शादी 28 जून 2012 को झांसी निवासी पवन विश्वकर्मा से हुई थी। विवाह के बाद से ही पवन अपनी मां रामश्री विश्वकर्मा के साथ मिलकर उसे परेशान कर रहा है। पुत्र के जन्म के बाद भी उनके स्वभाव में बदलाव नहीं आया। पुत्र की परवरिश के लिए उसे नौकरी करनी पड़ी। यह मालूम चलने पर पवन ने उसका मोबाइल हैक कर लिया। उसके व्हाट्स एप व फेसबुक आईडी का दुरुपयोग करते हुए स्टोर मालिक समेत उनके परिजनों को भी परेशान कर रहा है। विरोध करने पर पति पोस्ट हटाने की एवज में पैसों की मांग कर रहा है।  पत्नी की तहरीर पर पति पवन के खिलाफ नवाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *