झांसी जिला कारागार में अचानक पहुंचे जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति जेल अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट: नवीन यादव
झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने अचानक झांसी जिला कारागार पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक विनोद कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अचानक हुए निरीक्षण से जेल प्रशासन में सक्रियता देखने को मिली।










