31 अक्टूबर को डीजी आरपीएफ सोनाली मिश्रा की विदाई, अब किसके सिर सजेगा डीजी का ताज ? सत्ता के गलियारों में तेज हुईं चर्चाएं, वरिष्ठता और पसंद—दोनों के बीच नए डीजी आरपीएफ को लेकर बढ़ी हलचल

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस अधिकारी और डीजी आरपीएफ सोनाली मिश्रा 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हो जाएंगी। उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख नजदीक आते ही अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनके बाद आरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) की कुर्सी पर कौन बैठेगा? रेलवे सुरक्षा बल से लेकर सत्ता के गलियारों तक नए डीजी आरपीएफ को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

सोनाली मिश्रा के कार्यकाल की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों को लेकर कयासबाजी भी जोर पकड़ने लगी है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक अगले डीजी आरपीएफ के नाम पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

अब असली नजर इस बात पर है कि सरकार नए डीजी आरपीएफ के चयन में वरिष्ठता को तरजीह देती है या प्रशासनिक अनुभव और अपनी पसंद के अधिकारी पर भरोसा जताती है। आने वाले दिनों में होने वाला फैसला न केवल रेलवे सुरक्षा बल की दिशा तय करेगा, बल्कि सत्ता के गलियारों में सरकार की प्राथमिकताओं का संकेत भी माना जाएगा।

सोनाली मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद खाली होने वाली डीजी आरपीएफ की महत्वपूर्ण कुर्सी पर किस अधिकारी की ताजपोशी होगी, इसका फैसला अब सरकार के हाथ में है। ऐसे में 31 अक्टूबर की तारीख जैसे-जैसे करीब आएगी, डीजी आरपीएफ की कुर्सी को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल भी उतनी ही तेज होने की संभावना है।

रिपोर्ट : नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *