मीरा दीपक यादव के नेतृत्व में 1001 बहनों के रक्षासूत्र से टूटेंगी जाति-धर्म की दीवारें! 22 वर्षों से जारी अनूठी परंपरा—सर्वधर्म-सर्वजातीय 1001 बहनें बांधेंगी भाईचारे की डोर ओरछा में 30 अगस्त को मीरा दीपक यादव के संयोजन में होगा भव्य रक्षा बंधन उत्सव, सामाजिक समरसता का दिया जाएगा संदेश
रिपोर्ट नवीन यादव
ओरछा। सामाजिक समरसता, जातिगत भेदभाव को दूर करने और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से 1001 बहनों का रक्षा बंधन उत्सव रविवार, 30 अगस्त को ओरछा तिगेला स्थित रॉयल गार्डन में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में सर्वधर्म एवं सर्वजातीय 1001 बहनें सपरिवार पहुंचकर रक्षासूत्र बांधेंगी।
आयोजकों के अनुसार, विगत 22 वर्षों से आयोजित हो रहे इस अनूठे रक्षा बंधन उत्सव के माध्यम से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया जा रहा है। रक्षासूत्र के माध्यम से जातिगत भेदभाव को दूर कर समाज को एकसूत्र में पिरोने तथा विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
रक्षा बंधन उत्सव में देवीस्वरूप 1001 बहनें रक्षासूत्र बांधेंगी। आयोजन के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम के साथ सामाजिक एकता, सद्भाव और समरसता का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनने और उत्सव की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।
स्थान: रॉयल गार्डन, ओरछा तिगेला
दिन: रविवार, 30 अगस्त 2026
समय: प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक
संयोजक:
श्रीमती मीरा दीपक यादव, पूर्व विधायक—निवाड़ी
दीप नारायण सिंह, पूर्व विधायक—गरौठा
दीपांकर सिंह यादव (मून)










