उपराष्ट्रपति के हाथों जे. संजय कुमार सम्मानित झांसी मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रहे, अब प्रयागराज जोन में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी की जिम्मेदारी
रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS
झांसी/ प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जोन में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (DY CVO) के पद पर कार्यरत जे. संजय कुमार (IRTS) को उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
जे. संजय कुमार पूर्व में उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं। झांसी मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने परिचालन व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
वर्तमान में जे. संजय कुमार प्रयागराज जोन में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (DY CVO) के पद पर कार्यरत हैं और रेलवे की सतर्कता व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं। उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने से उनके कार्यों को महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।










