थाना प्रभारी चमन सिंह तोमर की अगुवाई में आरपीएफ का बड़ा वार, 11.530 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार मिर्जापुर स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, 5.75 लाख रुपये का गांजा बरामद प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर दबोची गई महिला, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
रिपोर्ट नवीन यादव
मिर्जापुर। रेलवे सुरक्षा बल उत्तर मध्य रेलवे पोस्ट मिर्जापुर एवं जीआरपी मिर्जापुर द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कुल 11.530 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 5,75,500 रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिंह तोमर के नेतृत्व में की गई। संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर महिला को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गांजा बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद गांजे को कब्जे में लेकर गिरफ्तार महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।










