37वीं अखिल भारतीय रेल सुरक्षा विशेष बल अंतर-वाहिनी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन छठी वाहिनी परिसर में हुआ आयोजन, विजेता खिलाड़ियों को अनुभव जैन ने किया सम्मानित

रिपोर्ट नवीन यादव

दिल्ली दया बस्ती। 37वीं अखिल भारतीय रेल सुरक्षा विशेष बल (रेसुविबल) अंतर-वाहिनी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन छठी वाहिनी परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में रेल सुरक्षा विशेष बल की विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कुल 11 वाहिनियों के 34 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने कुश्ती के मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

समापन समारोह में अनुभव जैन, वरिष्ठ कमान अधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से छठी वाहिनी परिसर में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *