दिल्ली की 17 वर्षीय अपहृता झांसी स्टेशन पर मिली, जीआरपी की मुस्तैदी से तलाश को लगा विराम सूचना मिलते ही सक्रिय हुई जीआरपी टीम, प्लेटफॉर्म 4/5 से किशोरी सकुशल बरामद प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्रवाई, दिल्ली पुलिस को दी गई सूचना

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी, 31 अगस्त। दिल्ली से अपहृत 17 वर्षीय किशोरी के झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की सूचना मिलते ही जीआरपी झांसी सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने रात में तत्काल तलाश अभियान चलाकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी।

पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन. कोटियाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना झांसी विवेक कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त को दिल्ली पुलिस क्राइम विंग के इंस्पेक्टर ने दूरभाष के माध्यम से थाना पुल प्रहलादपुर, दक्षिण-पूर्व दिल्ली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 217/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित अपहृता किरन पाण्डेय पुत्री सुनील पाण्डेय, उम्र करीब 17 वर्ष, के झांसी की ओर जाने अथवा रेलवे स्टेशन पर मौजूद होने की सूचना दी।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी झांसी की टीम ने तत्काल तलाश शुरू की। पुलिसकर्मियों ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की। अथक प्रयास के बाद 31 अगस्त की रात करीब 1:50 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 पर भोपाल इंड की ओर से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।

किशोरी की बरामदगी के बाद प्रभारी निरीक्षक जीआरपी झांसी ने दिल्ली पुलिस क्राइम विंग को दूरभाष के माध्यम से इसकी सूचना दी। दिल्ली क्राइम विंग की टीम विधिक कार्रवाई के लिए झांसी पहुंच रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद बरामद किशोरी को दिल्ली पुलिस क्राइम विंग की टीम के सुपुर्द किया जाएगा।

बरामद किशोरी किरन पाण्डेय पुत्री सुनील पाण्डेय, निवासी पंचमुखी मोहल्ला, लालकुआं, थाना पुल प्रहलादपुर, दक्षिण-पूर्व दिल्ली है।

बरामदगी करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल अमित तिवारी, हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, कांस्टेबल पुष्पेंद्र पाल, कांस्टेबल भास्कर शुक्ला, कांस्टेबल मोहित मिश्रा, महिला कांस्टेबल निशा एवं महिला कांस्टेबल ममता दिवाकर, जीआरपी थाना झांसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *