आईआरसीटीसी स्टेशन ऑफिसर शिवनाथ का अवैध गतिविधियों पर शिकंजा ट्रेनों से प्लेटफॉर्म तक लगातार चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई वाणिज्य विभाग के खान-पान निरीक्षक राजेश यादव और अशोक कुमार रायकवार भी अभियान में शामिल
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से खान-पान सहित अन्य गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। आईआरसीटीसी के रेलवे स्टेशन ऑफिसर शिवनाथ के नेतृत्व में स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान बिना अनुमति अथवा रेलवे के निर्धारित नियमों के विपरीत गतिविधियां करने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित खान-पान सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही स्टेशन और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
आईआरसीटीसी स्टेशन ऑफिसर शिवनाथ ने कहा कि ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
चेकिंग अभियान में रेलवे वाणिज्य विभाग के खान-पान निरीक्षक राजेश यादव एवं खान-पान निरीक्षक अशोक कुमार रायकवार भी शामिल रहते हैं। टीम द्वारा ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर खान-पान से संबंधित गतिविधियों की जांच की जाती है तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।










