पितृपक्ष मेले में शराब तस्करी पर शिकंजा गया रेलवे स्टेशन पर 24.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार रेसुब निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में कार्रवाई, जीआरपी ने दर्ज किया मामला

 

 

गया। पितृपक्ष मेले के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे सुरक्षा बल ने निगरानी तेज कर दी है। निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में रेसुब, सीपीडीएस, आरपीएफ डीडीयू और राजकीय रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म संख्या 6/7 से एक युवक को 24.750 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

 

25 सितंबर को संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 6/7 के दिल्ली छोर पर एक युवक तीन बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। संदेह होने पर टीम ने उसे घेरकर रेखा इंटरप्राइजेज स्टॉल संख्या-02 के पास पकड़ लिया।

 

पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल कुमार (लगभग 25 वर्ष), पुत्र रामाधार यादव, निवासी बकथर, थाना खिजरसराय, जिला गया बताया। तीनों बैगों की तलाशी लेने पर उनमें कुल 24.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने शराब दिल्ली से लाकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचने की बात बताई।

 

बरामद शराब की अनुमानित कीमत 18,420 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के बाद आरोपी को राजकीय रेल थाना गया ले जाया गया। शिकायत के आधार पर थाना गया में कांड संख्या 243/2026, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

कार्रवाई में निरीक्षक चंदन कुमार, थानाध्यक्ष शिवकुमार सहित रेसुब गया, सीपीडीएस टीम, आरपीएफ डीडीयू और राजकीय रेल थाना गया के जवान शामिल रहे। पितृपक्ष मेले के दौरान निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में स्टेशन परिसर में चल रही सतर्क निगरानी के बीच शराब तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *