आईजी आरपीएफ ए.एन. सिन्हा ने अजीमगंज में महिला ट्रेन एस्कॉर्ट बैरक का किया उद्घाटन 45 लाख की लागत से बनी नई बैरक, 10 महिला कर्मचारियों के ठहरने की सुविधा अस्थायी व्यवस्था से मिली राहत, ड्यूटी पर तैनात महिला स्टाफ को मिलेगा सुरक्षित आवास हावड़ा के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चोक्का रघुवीर रहे मौजूद

अजीमगंज। पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (पीसीएससी) ए.एन. सिन्हा ने 30 सितंबर को अजीमगंज में नवनिर्मित महिला ट्रेन एस्कॉर्ट (टीई) बैरक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हावड़ा के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चोक्का रघुवीर समेत रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

नई बैरक के निर्माण से अजीमगंज में ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रेन एस्कॉर्ट स्टाफ को अस्थायी ठहराव व्यवस्था से राहत मिलेगी। यहां महिला कर्मचारियों के रहने और विश्राम के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मालदा मंडल तथा अन्य स्थानों से अजीमगंज ड्यूटी पर आने वाली महिला ट्रेन एस्कॉर्ट टीमों के लिए भी यह बैरक ठहराव और विश्राम स्थल के रूप में उपयोग होगी।

करीब 45 लाख रुपये की लागत से तैयार बैरक में दो कमरे और एक गलियारा है। प्रत्येक कमरे में पांच कर्मचारियों के ठहरने की क्षमता है। इस प्रकार कुल 10 महिला कर्मचारियों के आवास की व्यवस्था की गई है। कमरों में बेड, टेबल, कुर्सियां, अलमारियां सहित आवश्यक फर्नीचर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

रेलवे के अनुसार, ड्यूटी के बाद पर्याप्त विश्राम की सुविधा मिलने से कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। विशेष रूप से महिला ट्रेन एस्कॉर्ट स्टाफ के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक ठहराव की व्यवस्था रेलवे कर्मचारी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

नई बैरक से महिला कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान आवास और विश्राम की बेहतर सुविधा मिलने के साथ उनकी कार्य परिस्थितियों में भी सुधार होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *