पुलिया नंबर नौ में आरपीएफ का तीन घंटे तक ‘ऑपरेशन’! पार्सल में बुक इलायची मामले ने पकड़ा तूल, वांछित की तलाश में घर खंगालती रही टीम तीन घंटे चली कार्रवाई, घर पर नहीं मिला वांछित—आरपीएफ ने जुटाए अहम तथ्य वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देश पर निरीक्षक योगेश राणा के नेतृत्व में दबिश

 

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में पार्सल के माध्यम से बुक की गई इलायची से जुड़े मामले में आरपीएफ ने पुलिया नंबर नौ क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक दबिश देकर कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, मामले में वांछित बताए जा रहे व्यक्ति की तलाश में आरपीएफ टीम उसके घर पहुंची और काफी देर तक मौके पर रहकर तलाश एवं पूछताछ से संबंधित कार्रवाई करती रही।

तीन घंटे तक आरपीएफ की मौजूदगी से इलाके में चर्चा

बताया जा रहा है कि झांसी मंडल में किसी वांछित की तलाश को लेकर इतनी लंबी कार्रवाई चर्चा में आने वाली पहली कार्रवाई बताई जा रही है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं मिला। टीम ने उसके संबंध में जानकारी जुटाई और जांच को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक तथ्यों का संकलन किया।

इलायची पार्सल मामले की जांच में जुटी टीम

पार्सल में बुक इलायची से जुड़े मामले को लेकर आरपीएफ की इस कार्रवाई से पुलिया नंबर नौ क्षेत्र में भी चर्चा रही। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति की तलाश जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई जारी

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा के दिशा-निर्देश पर तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। आरपीएफ की ओर से अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

 

रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *