कोर्ट के आदेश पर स्टेशन मास्टर समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी डीआरएम कार्यालय में वीडियो बनाने को लेकर हुआ था विवाद; आरपीएफ कांस्टेबल ने लगाए मारपीट और सामान छीनने के आरोप

 रिपोर्ट नवीन यादव 

आगरा। डीआरएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में न्यायालय के आदेश पर थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ कांस्टेबल हरेश प्रताप सिंह की शिकायत पर सहायक स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मोबाइल, सोने की चेन और पहचानपत्र छीनने का आरोप

शिकायत में आरपीएफ कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि धरना-प्रदर्शन के दौरान वीडियोग्राफी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन, सोने की चेन तथा पहचानपत्र छीन लिया गया। उसने जातिसूचक शब्द कहे जाने का आरोप भी लगाया है। शिकायतकर्ता ने मोबाइल फोन की कीमत 40 हजार रुपये और सोने की चेन की कीमत ढाई लाख रुपये बताई है।

दूसरे पक्ष ने आरोपों को नकारा

मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की है। वहीं, नरेंद्र सिंह चाहर ने आरोपों को झूठा बताते हुए अपना पक्ष न्यायालय में रखने की बात कही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच करेगी। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुष्टि विवेचना पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *