ग्राम बंगरा सेकरा की प्रधान तेजेश्वरी गिरीश कुमार घोष सेवा संकल्प अभियान में सम्मानित जनकल्याणकारी कार्यों, ग्राम विकास और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंगरा सेकरा की ग्राम प्रधान श्रीमती तेजेश्वरी गिरीश कुमार घोष को जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों में उत्कृष्ट योगदान, जनसेवा और सराहनीय प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मुख्य विकास अधिकारी झांसी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी झांसी द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर ग्राम प्रधान श्रीमती तेजेश्वरी गिरीश कुमार घोष ने उत्तर प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्राम पंचायत की सम्मानित जनता और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नवजीत कटियार का भी सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बंगरा सेकरा में विकास कार्यों को गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।










