ट्रायल लेने के बहाने एक्सयूवी गाड़ी लेकर भागा शातिर, पुलिस तलाश में जुटी

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नदनपुरा स्थित कार बाजार पर पहुंचे एक शातिर युवक ने एक्सयूवी गाड़ी खरीदने की बात कहकर उसकी ट्रायल लेने की बात कहकर गाड़ी लेकर रफू चक्कर हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दयासागर साहू सीपरी बाजार के नंदनपुरा में रहते है। यही घर के नजदीक ही उनकी जय महाकाल कार बाजार के नाम से दुकान है। दयासागर ने बताया कि वह चार पहिया गाड़ी की खरीद फरोख्त ओर बेचने का कारोबार करते है। एक गाड़ी एक्सयूवी क्रमांक यूपी 93 ap 1413 उन्होंने अमित यादव से ली थी। जिसे बेचने के लिए वह अपने कार बाजार पर रखे थे। दयासागर साहू ने बताया कि आज सुबह करीब ग्यारह बजे एक व्यक्ति उनकी कार बाजार पर आया ओर उसने एसयूवी गाड़ी खरीदने की बात कही। युवक ने कहा कि वह गाड़ी खरीदने से पहले ट्रायल लेगा। इस पर दयासागर ने उस व्यक्ति के साथ अपने पुत्र रोशन साहू को साथ भेज दिया। गाड़ी वही व्यक्ति चला रहा था रोशन उसके बगल वाली सीट पर बैठा था। कार बाजार से कुछ दूरी पर चलने पर गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए बाधवा पेट्रोल पंप पर गाड़ी लगाई। रोशन गाड़ी से नीचे उतर गया ओर गाड़ी में पांच सौ रुपए का डीजल डलवाने लगा। मशीन में जैसे ही तीन सौ रुपए का डीजल हुआ तभी गाड़ी में बैठा वह युवक गाड़ी तेज़ रफ्तार में लेकर भाग गया। पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के हाथ में नोजल ही रह गया ओर काफी डीजल जमीन पर गिर गया। लेकिन युवक दिन दहाड़े गाड़ी तेज़ रफ्तार में लेकर भाग निकला। रोशन ने शोर भी मचाया लेकिन जब तक शातिर युवक गाड़ी लेकर रफू चक्कर हो गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 ओर थाना सीपरी बाजार पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर गाड़ी की तलाश जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *