झांसी मंडल में हरपालपुर-घुटई के बीच रेलवे समपार 400 पर कल से आवागमन बंद 22 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से बंद रहेगा रास्ता, समपार 401 से निकलेंगे वाहन

झांसी। झांसी मंडल के हरपालपुर और घुटई रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे समपार संख्या 400 पर 22 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से सड़क यातायात बंद कर दिया जाएगा। रेलवे द्वारा यहां सीमित ऊंचाई वाले भूमिगत मार्ग (एलएचएस) का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान समपार संख्या 400 (रेलवे किलोमीटर 1219/6-7) से वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों के लिए समपार संख्या 401 से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे आवागमन के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और निर्माण कार्य में सहयोग बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *