विजयादशमी पर श्रीराम की आरती, डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने किया विजय तिलक

 

बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के भव्य आयोजन में पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह, दीपक यादव, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, विधायक रवि शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित गणमान्य जनों ने की सहभागिता

झांसी। विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को बुंदेलखंड दशहरा कमेटी, झांसी के तत्वावधान में आयोजित पुतला दहन एवं दशहरा मिलन समारोह में डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने भगवान श्रीराम को तिलक लगाकर आरती उतारी। इस दौरान भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर विजयादशमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह, दीपक यादव, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, विधायक रवि शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। यह हमें याद दिलाता है कि सत्य को कितनी भी कठिनाइयों का सामना क्यों न करना पड़े, अंततः विजय उसी की होती है। समारोह के भव्य आयोजन के लिए बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के सभी पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS | सम्पादक: आलोक प्रकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *