झांसी के वार्ड नंबर 36 में भव्यता के साथ मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर भाजपा का पर्यावरण संदेश, जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सिंह जी रहे मुख्य-आतिथ्य

झांसी । संगठन गढ़े चलें सुपंथ पर बढ़े चलें
झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी का जन्मदिवस गुरुवार को उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

वार्ड संख्या 36 के बूथ संख्या 36 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सिंह जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के आदमकद चित्र पर तिलक और अक्षत अर्पित कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित और विकास के अनेक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।

इसी क्रम में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत दद्दा ध्यानचंद हॉकी मैदान, नगरा, सीपरी तथा अन्य स्थानों पर पौधरोपण किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी रानू देवलिया एडवोकेट की विशेष उपस्थिति में हरदौल मंदिर परिसर में भी पौधे लगाए गए। मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस भव्यता के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार आलोक घोष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेक्टर संयोजक सुनील जैन, पूर्व जिला मंत्री संजय आनंद, पूर्व पार्षद के.के. शाक्य, मनोज खजुरिया, बूथ अध्यक्ष अंशुल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वार्ड अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी मौजूद रहे।

इधर,वार्ड नंबर 46 के बूथ संख्या 57 में  जिला उपाध्यक्ष रानू देवरिया जी के मुख्य आतिथ्य में जन्म दिन मनाया गया I इस अवसर पर सीमा शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेत्री, एड रीना अधिकार ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सीपरी अंकुर प्रताप सिंह, हरि शुक्ला, राहुल रैकवार, सूरज रायकवार ,बूथ अध्यक्ष जय सिंह अहिरवार, नीरज घोष, रामकुमार ,हरीश शुक्ला, आनंद शाक्य , बृज किशोर, गोपाल रैकवार ने मिलकर आज मां के नाम एक पेड़ लगाने का कार्य किया एवं हमारे यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन पर सबको मिठाई खिलाकर उनकी लंबी आयु की कामना की!उधर राजगढ़ में प्रेमनगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन भव्यता के साथ मनाया गया I पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी झांसी, हेमंत सिंह परिहार बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया एड्. उपस्थित रहे I योगी जी जन्मदिवस के मौके पर महाकालेश्वर मंदिर बिजौली में शरबत वितरण एवं प्याऊ का शुभारंभ किया गया।इधर,वार्ड नंबर 46 के बूथ संख्या 57 मैं जिला उपाध्यक्ष रानू देवरिया जी के मुख्य आतिथ्य में जन्म दिन मनाया गया I इस अवसर पर सीमा शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेत्री, एड रीना अधिकार ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सीपरी अंकुर प्रताप सिंह, हरि शुक्ला, राहुल रैकवार, सूरज रायकवार ,बूथ अध्यक्ष जय सिंह अहिरवार, नीरज घोष, रामकुमार ,हरीश शुक्ला, आनंद शाक्य , बृज किशोर, गोपाल रैकवार ने मिलकर आज मां के नाम एक पेड़ लगाने का कार्य किया एवं हमारे यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन पर सबको मिठाई खिलाकर उनकी लंबी आयु की कामना की!उधर राजगढ़ में प्रेमनगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन भव्यता के साथ मनाया गया I पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी झांसी, हेमंत सिंह परिहार बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया एड्. उपस्थित रहे I योगी जी जन्मदिवस के मौके पर महाकालेश्वर मंदिर बिजौली में शरबत वितरण एवं प्याऊ का शुभारंभ किया गया।राजगढ़ में पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया एड्. ,के अतिरिक्त मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुशवाहा, महामन्त्री धर्मेन्द्र पाठक, सेक्टर संयोजक हरगोविंद राजपूत, सभासद आदर्श गुप्ता, रिंकू वंशकार , धर्म करोसिया, मनोज प्रजापति , सहित मन्दिर के संत महंत उपस्थित रहे I

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *