वार्ड नं० 5 ईसाई टोला के ईदगाह रोड पर वर्षों से जाम नालियों की हुई सफाई, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

झांसी। वार्ड संख्या 5, ईसाई टोला प्रथम स्थित ईदगाह रोड पर लंबे समय से जाम पड़ी नालियों एवं कचरे के ढेर की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी नाराजगी थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से समस्या की जानकारी मिलने के बाद भाजपा की मनोनीत पार्षद श्रीमती प्रीती माहौर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया।
सूचना प्राप्त होते ही नगर निगम प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से अवरुद्ध नालियों की सफाई कराई गई तथा जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली।
इस अवसर पर श्रीमती प्रीती माहौर ने कहा कि “स्वच्छ वार्ड, स्वस्थ वार्ड हमारा संकल्प है। क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। वार्ड की सफाई, स्वच्छता एवं विकास के लिए मैं निरंतर संघर्ष करती रहूंगी तथा ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े किसी भी मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराना उनकी जिम्मेदारी है और वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
सफाई अभियान के दौरान भाजपा मण्डल मंत्री मनोज सिंह, भाजपा वार्ड अध्यक्ष राजीव कदम, ब्रजेश निगम, अशोक दुबे, पंकज सिंह गौर, सूरज सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *