बुंदेलखंड झांसी मंडल में सर्वाधिक लोकप्रिय वीएनएस न्यूज़ पोर्टल 

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए झांसी पुलिस में तीन उपनिरीक्षकों के तबादले

झांसी, 0 7 जून। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा तीन उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण आदेश के तहत थाना टोडीफतेहपुर में तैनात उपनिरीक्षक संजीव कुमार कटियार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना सीपरी बाजार नियुक्त किया गया है। वहीं चौकी प्रभारी बिजौली (थाना प्रेमनगर) पवन जायसवाल को थाना टोडीफतेहपुर का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना सीपरी बाजार रघुवीर सिंह को चौकी प्रभारी बिजौली (थाना प्रेमनगर) के पद पर तैनात किया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल जनपद में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

VETRDICT NEWS रिपोर्ट नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *