काला बाजारी के आरोप में फरार चल रहे वृद्ध को ई ओ डब्लू ने गिरफ्तार कर झांसी न्यायालय में पेश किया

झांसी। काला बाजारी के आरोप में छ साल से फरार चल रहे मिट्टी के तेल विक्रेता को आज ई ओ डब्लू आर्थक अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर झांसी न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक जिला जालौन के कालपी निवासी पुष्कर नारायण श्रीवास्तव सरकारी सस्ते मिट्टी के तेल की दुकान लिए थे। यहां से वह सभी सरकारी राशन विक्रेताओं को सरकार के राशि के मुताबिक बेचते थे। वर्ष 2019 में कालपी तहसील क्षेत्र से किसी ने शिकायत की जिस पर ई ओ डब्लू कानपुर की शाखा ने जांच पड़ताल करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुष्कर नारायण श्रीवास्तव के खिलाफ लगातार वारंट जारी था। आज ई ओ डब्लू की टीम ने कालपी घर के पास से उसे गिरफ्तार कर झांसी स्पेशल न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *