बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंकज का हुआ जोरदार स्वागत, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह की व्यवस्थाओं के लिए हुई सराहना

झांसी। झांसी दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने
: लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर महारानी लक्ष्मीबाई और फिर वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

 

संघ विचारक, एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप भाई जी , प्रदेश अध्यक्ष जी को सम्मानित करते हुए, साथ मे जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह जी

: कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ किया वृक्षारोपण,और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश।
: इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद।
जिले अलग कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री पकंज चौधरी जी का सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष महानगर सुधीर सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, वरिष्ठ नेता संजीव श्रृंगीऋषि, जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रदीप पटेल ,विधायक रवि शर्मा, महिला नेत्री राखी साहू ,जिनेंद्र जैन गुरसराय, लाखन सिंह यादव मेरी , दीपक त्रिपाठी बामौर, अंचल सरावगी,  सहित जिले के तमाम प्रतिनिधियों , पदाधिकारीगणों,वरिष्ठ भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं वीरेंद्र प्रताप सिंह वीरू भैया ने हनुमान जी आकर्षक प्रतिमा भेंट कर सम्मानित कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। Mlc रमा निरंजन, आर पी निरंजन एवं कुर्मी समाज के तमाम प्रतिनिधियों ने भी mlc आवास पर स्वागत किया। इस मौके पर mlc रमा निरंजन एवं आर पी निरंजन ने जनकल्याणकारी कई मुद्दों पर प्रदेश अध्यक्ष जी से बातचीत की, जो काफी सकारात्मक रही। वहीं, जिला अध्यक्ष भाजपा महानगर झांसी के द्वारा वरिष्ठ पुराने कार्यकर्ता,साथियों को सम्मान देकर बुलाने एवं सबका परिचय प्रदेश अध्यक्ष जी से कराने के साथ अनावश्यक वाहन की रोक तथा अच्छी व्यवस्था के लिए पहले से ही लगाए गये कार्यकर्ताओं के द्वारा अपना 2 दायित्व निभाने के लिए सभी ने जिला अध्यक्ष सुधीर जी की प्रशंसा की। रानू देवलिया ,देवेंद्र दुबे, हेमंत पांचाल, प्रियांशु डे, विनोद नायक, अंकित यादव कोच्छाभाबर, सहित समस्त नगर टीम ने अपने दायित्वों का निर्वाहन बख़ूबी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *