खेलते समय पैर फिसलने से बच्चा पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरा मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

झांसी । शाम के समय मुहल्ले के बच्चों के साथ खेलते खेलते एक 8 वर्षीय बच्चा अचानक गायब हो गया देर रात्रि तक बच्चा जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई तो परिजनों ने मुहल्ले के अलावा आस पास खोजबीन शुरू की लेकिन बच्चे का पता नहीं चला देर रात्रि बच्चे की लाश घर के पास स्थित पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिलने से परिजनों मे कोहराम मच गया घटना की जानकारी मिलते ही बिजौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया मामला थाना प्रेम नगर क्षेत्र अन्तर्गत डंगरिया के काशीनगर का है बिजौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडीकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

सोमवार की शाम थाना प्रेम नगर क्षेत्र अन्तर्गत डगरिया के काशीनगर गांव में रहने वाले मुकेश रजक का 8 वर्षीय बेटा कार्तिक अपने हम उम्र साथीयों के साथ घर से खेलने निकला लेकिन देर रात्रि तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई तो बच्चे की तलाश में मुहल्ले के सभी लोगों से जानकारी ली लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली इसी बीच परिजन घर के पास स्थित बने गहरे गड्ढे की तरफ़ पहुंचे तो बच्चे को गड्ढे में पड़ा देख मुंह से चीख निकल गई लोगों ने तुरंत बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी मामले की सूचना मिलने पर बिजौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडीकल कॉलेज परीक्षण के लिए भेज दिया बताया जाता है कि मृतक का परिवार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है बच्चे की अचानक मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि काशीनगर गांव के रहने वाले मुकेश रजक का 8 वर्षीय पुत्र सोमवार शाम खेलते समय पैर फिसल जाने से पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया था सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर मेडीकल पीएम के लिए भेज दिया है मृतक बच्चे का पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *