बबीना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना बबीना पुलिस ने अम्बेडकर नगर से हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग के समीप जंगल क्षेत्र से आकाश उर्फ अप्पू रायकवार निवासी सुभाष नगर, आरामशीन, थाना बबीना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
बरामद वाहनों में मोटरसाइकिल संख्या UP 93 AV 8419 तथा UP 93 AF 2281 शामिल हैं, जिनके संबंध में थाना बबीना में पूर्व से चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी
- आकाश उर्फ अप्पू रायकवार, निवासी सुभाष नगर आरामशीन, थाना बबीना, जनपद झांसी।
बरामदगी
- स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 93 AV 8419
- स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 93 AF 2281
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक राहुल सिंह
- मुख्य आरक्षी शान मोहम्मद
- आरक्षी देवशंकर
- आरक्षी अरुण कुमार
- आरक्षी आशय शुक्ला
- पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।






