आर्य समाज द्वारा स्कूल परिसर में लगाया शिविर

झांसी। योग दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज समिति के तत्वावधान में स्कूल परिसर में योग शिविर लगाकर सभी को योग करने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

महिला पतंजलि योग समिति आर्य समाज मंदिर नगरा द्वारा योग दिवस के उपलक्ष्य मे शुक्रवार को योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमे योगाचार्य मनमोहन कटारे के सानिध्य मे कक्षा प्रभारी श्रीमति आरती श्रीवास्तव एवं सह कक्षा प्रभारी सुमन साहू द्वारा योगाभ्यास करवाया गया तथा योग के महत्व को समझाया एवं व्यवस्थापिका दीप्ति अग्रवाल के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

सह शिक्षिका सुनीता साहू द्वारा सभी का आभार प्रकट किया। जिसमे सविता साहू,रमा देवी साहू,आरती अग्निहोत्री,अर्चना शर्मा, भारती साहू मनोज सेन,मातृहीन.अरूण सक्सेना सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *