झाँसी पुलिस कार्यालय में नवनिर्मित ‘रानी लक्ष्मी बाई प्रतीक्षालय’ का भव्य लोकार्पण आमजन, फरियादियों और आगंतुकों को मिलेगी बेहतर प्रतीक्षा सुविधा

झाँसी। पुलिस कार्यालय परिसर में नवनिर्मित ‘रानी लक्ष्मी बाई प्रतीक्षालय’ का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, जिलाधिकारी गौरांग राठी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतीक्षालय का अवलोकन करते हुए कहा कि इसके निर्माण से पुलिस कार्यालय आने वाले आमजन, फरियादियों एवं आगंतुकों को बेहतर और सुविधाजनक प्रतीक्षा व्यवस्था उपलब्ध होगी। उन्होंने इसे जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि पुलिस कार्यालय आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना झाँसी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी नगर रामवीर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *