आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्तों का तबादला, एस. रामकृष्णन को आगरा और पंकज चुग को वाराणसी मंडल की जिम्मेदारी

रिपोर्ट: नवीन यादव

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आवश्यकता के तहत जारी इस आदेश में उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

रेलवे बोर्ड के 16 जुलाई 2026 के आदेश के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में कार्यरत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन का स्थानांतरण कर उन्हें उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके आगरा मंडल में कार्यभार संभालने से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुग, जो वर्तमान में अध्ययन अवकाश पर हैं, उन्हें अवकाश समाप्त होने के बाद 29 जुलाई 2026 को कार्यभार ग्रहण करने उपरांत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। वह एस. रामकृष्णन के स्थान पर वाराणसी मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रेलवे बोर्ड ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा इसकी सूचना तत्काल रेलवे बोर्ड को उपलब्ध कराएं।

यह स्थानांतरण आदेश रेलवे सुरक्षा बल के निदेशक विनीत खरब के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। रेलवे बोर्ड के इस प्रशासनिक फेरबदल को रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *