चोरी की घटना में वांछित राजस्थान का बदमाश पुलिस की बंदूक की गोली से घायल, साथी ने किया समर्पण, तमंचा कारतूस, सहित जेवरात,नकदी बरामद
झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात बबीना थाना पुलिस की संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की बंदूक से चली गोली से राजस्थान का एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वही उसके साथी ने पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से तमंचा, जिंदा ओर खोखा कारतूस सहित सोने चांदी के जेवरात ओर नकदी बरामद कर ली है। देर रात हुई मुठभेड़ की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कराया।
जानकारी के मुताबिक 29/30 जून की रात बी एच ई एल में अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ देर रात चलाए गए अभियान के तहत बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि दो संदिग्ध बदमाश जंगल में छिपे हुए है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख संदिग्धों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए हवाई फायरिंग की। जिसमे पुलिस की बंदूक से निकली एक गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी ओर वह घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा। वही बदमाश के दूसरे साथी ने पुलिस के समाने समर्पण कर दिया। पूछताछ में घायल अपराधी ने अपना नाम राजस्थान के धौलपुर निवासी कदिर तथा उसके साथी ने अपना नाम उरई निवासी रियासत अल मोहम्मद बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा, दो खाका कारतूस,सहित सोने चांदी के जेवरात ओर 3350 रुपए की नकदी बरामद की। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि यह बरामद जेवरात ओर नकदी उन्होंने 39/30 जून की रात बी एच ई एल में एक सूने घर से चोरी किए थे।










