रोटरी क्लब ऑफ झांसी एलीट द्वारा पर्यावरण संरक्षित कार्यक्रम आयोजित किया

झांसी। रोटरी क्लब ऑफ झांसी एलीट द्वारा ग्राम चमरुआ, तहसील बबीना स्थित माध्यमिक शिक्षा केंद्र में सेवा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर स्थापित किया गया तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका राय ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए “जल रक्षक क्लब” एवं “पेड़ संरक्षण क्लब” का गठन किया गया। इन क्लबों से जुड़े छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर विद्यालय परिसर में पौधों एवं जल संसाधनों की देखभाल का दायित्व सौंपा गया।

यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ झांसी एलीट की अध्यक्ष पवित्र खन्ना के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मिली एवं आयुषी ने किया। प्रमाण-पत्र तैयार करने में दीपिका खन्ना तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रीति खन्ना का विशेष योगदान रहा। अंत में रोटरी क्लब ऑफ झांसी एलीट के सचिव सीए निमेष खन्ना ने सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं क्लब सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वच्छ जल, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम में पवित्र खन्ना, सीए निमेष खन्ना, विजयंत, उर्वशी, दीपिका, डॉ. जानकी, डॉ. मिली, शिवानी, मयंक, आयुषी, मृणाल, अदिति, प्रीति, डॉ. निखिल, डॉ. रिचा, डॉ. तरन एवं पारस सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *