झांसी प्रशासन की मेहनत पर पानी फेर रहे कुछ स्कूल वाले
झांसी में प्रशासन अवैध कोचिंग सेंटरों पर नकेल कसकर बंद करा रहा है, वही कुछ स्कूलों को अवैध कोचिंग सेंटरों ने अपना ठिकाना बना लिया है, स्कूलों की क्लास में यह अपना कोचिंग सेंटर चला रहे, ऐसा ही मामला खंडेराव गेट स्थित एक बड़े स्कूल में चल रही कोचिंग सेंटर का सामने आया, जहां स्कूल परिसर में चार कमरों में एक कोचिंग सेंटर दोपहर दो बजे से छह बजे तक संचालित की जा रही, यह कोचिंग सेंटर इलाईट पर बंद करा दी गई थी।
इस संबंध में स्कूल की संस्था के।महामंत्री ने बताया कि उन्होंने कोई कोचिंग सेंटर चलाने की अनुमति नहीं दी
सवाल जब महामंत्री ने अनुमति नहीं दी तो कोचिंग सेंटर कैसे संचालित हो गई
कोचिंग संचालक का कहना है अभी वह सिर्फ इस स्कूल की बिल्डिंग में चार कमरों में 9 th की कोचिंग चला रहे।
वही बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है स्कूल की बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर नहीं चला सकते।बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा संचालित स्कूल में कोचिंग सेंटर मोटी मोटी रकम लेकर कोचिंग सेंटरों
में कोचिंग चलाई जा रही हैजहां एक और शासन द्वारा पर पाबंदी लगाई जा रही है वहीं उन्हीं के शासन कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित संस्था में कोचिंग चलाई जा रही है जहां कोई मानक की व्यवस्था नहीं है जब की शासन प्रशासन की आदेश को ताख मे रख कर कोचिंग चलाई जा रही है। वही कोचिंग की बजह से पार्किंग और स्टूडेंट की अपार संख्या के चलते अव्यवस्था फैल गई, खेलकूद और जिम्नास्टिक के बच्चों को भारी दिक्कत के साथ कभी भी कोई अनहोनी या विद्यालय की छवि को धूमल करने वाली घटना हो सकती।










