दक्षिण पूर्व रेलवे को मिला नया अतिरिक्त महाप्रबंधक
रिपोर्ट: नवीन यादव
कोलकाता। दक्षिण पूर्व रेलवे में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। मनीष जैन ने 17 जुलाई 2026 को अतिरिक्त महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया।
वर्ष 1990 बैच के भारतीय रेल यांत्रिक अभियंता सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनीष जैन अपने लंबे सेवाकाल के दौरान रेलवे बोर्ड, पूर्व रेलवे, कोलकाता मेट्रो रेल, भारतीय रेल निर्माण निगम, कंटेनर निगम तथा राष्ट्रीय रेल संग्रहालय सहित अनेक महत्वपूर्ण संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
रेल अभियंत्रण, सुरक्षा तथा रेल संचालन के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में दक्षिण पूर्व रेलवे की कार्यप्रणाली को नई गति और मजबूती मिलेगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे परिवार ने मनीष जैन को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की है।










