पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के बेटे गौरव जैन के विवाह समारोह में जुटे विभिन्न दलों के नेता
- रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के बेटे चि. गौरव जैन के विवाह समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
ओरछा स्थित होटल ओरछा पैलेस में आयोजित विवाह समारोह में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, पत्रकार और अन्य जनप्रतिनिधियों ने समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मुझे भी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए स्नेहपूर्वक निमंत्रण पत्र भेजा था, लेकिन कुछ घरेलू कार्यों के चलते समारोह में शामिल नहीं हो सका। इसके लिए मुझे खेद है। मेरी ओर से नवविवाहित जोड़े चि. गौरव जैन एवं नववधू को हार्दिक बधाई एवं सुखमय दांपत्य जीवन के लिए अनंत शुभकामनाएं।
समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की मौजूदगी के चलते यह विवाह समारोह राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना रहा।










