जीआरपी झांसी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किए पांच मोबाइल फोन चोरी के मोबाइल फोन बरामद, बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन. कोटियाची के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यात्रियों एवं उनके सामान की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी झांसी विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जीआरपी झांसी पुलिस टीम ने 27 जुलाई 2026 को रेलवे स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के दिल्ली छोर की ओर ई केबिन के पास चिरगांव चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ छकोरी पुत्र श्याम सहरिया निवासी पम्प हाउस के पास बबीना, थाना बबीना, जनपद झांसी; संजय पुत्र रामलाल गुप्ता निवासी ग्राम मांझीवा, थाना भिसंडा, जनपद बांदा, हाल पता गौशाला के सामने ओरन, थाना भिसंडा, जनपद बांदा; नितेश कुमार वर्मा पुत्र स्व. विनोद कुमार वर्मा निवासी गांधी नगर, उरई, थाना कोतवाली उरई, जनपद जालौन; धमेन्द्र सिंह उर्फ पोड़ा पुत्र नत्थू सिंह निवासी सांडा सानी, थाना कमासिन, जनपद बांदा तथा संतराम पुत्र बिहारी लाल अहिरवार निवासी ग्राम आमखेरा, थाना मोठ, जनपद झांसी के रूप में हुई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

बरामदगी के आधार पर थाना जीआरपी झांसी में मुकदमा अपराध संख्या 229/2026, धारा 313/317(2)/317(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी धमेन्द्र सिंह उर्फ पोड़ा का पूर्व में भी चोरी एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमों का आपराधिक इतिहास है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र चौहान, हेड कांस्टेबल शिवओम गिरिर, हेड कांस्टेबल विजय कुमार साहू, कांस्टेबल मोहित मिश्रा, कांस्टेबल दीपक खैनवार एवं कांस्टेबल प्रद्युम्न तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *