पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम ख़ान ने जीआरपी महोबा थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कार्यालय, अभिलेख, मालखाना और शस्त्रागार का लिया जायजा, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ किया सम्मेलन

रिपोर्ट नवीन यादव

महोबा। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी सलीम ख़ान ने थाना जीआरपी महोबा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय की साफ-सफाई एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके साथ ही मालखाना और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया।

पुलिस उपाधीक्षक ने थाना पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन महोबा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *