डिम्पी गर्ग और विवेक खरे बनेंगे रेलवे के महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे गुवाहाटी की संभालेंगे जिम्मेदारी
रिपोर्ट नवीन यादव
नई दिल्ली। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए रेलवे में दो महाप्रबंधकों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है।
जारी आदेश के अनुसार डिम्पी गर्ग, आईआरएसएमई, 1990 बैच को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। इस पद की रिक्ति की तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
वहीं, विवेक खरे, आईआरएसएमई, 1989 बैच को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, गुवाहाटी का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। इस पद की रिक्ति की तिथि 1 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
दोनों अधिकारियों की नियुक्तियां संबंधित पद की रिक्ति की तिथि को या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी और अगले आदेश तक जारी रहेंगी।










