जीआरपी थाना प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव का दैनिक अमर स्तम्भ ने किया सम्मान
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) थाने के नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव का दैनिक अमर स्तम्भ समाचार पत्र परिवार की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाचार पत्र परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जीआरपी यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करेगी।
थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने सम्मान के लिए दैनिक अमर स्तम्भ समाचार पत्र परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आमजन से भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की










