आरपीएफ आउट पोस्ट बबीना और क्राइम विंग झांसी की बड़ी कार्रवाई, बसई यार्ड में डीजल चोरी का खुलासा डीजल इंजन से चोरी किए गए 400 लीटर में से 350 लीटर डीजल और 15 पेंड्रोल क्लिप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक वांछित

रिपोर्ट नवीन यादव VERDICT NEWS

झांसी। आरपीएफ आउट पोस्ट बबीना और क्राइम विंग (डीएंडआई) झांसी की संयुक्त टीम ने बसई रेलवे यार्ड में खड़े डीजल इंजन से डीजल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 350 लीटर डीजल और 15 नग पेंड्रोल क्लिप बरामद की हैं। बरामद रेल संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 32,100 रुपये बताई गई है। मामले में एक अन्य आरोपी को वांछित घोषित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को बसई स्टेशन यार्ड में खड़े डीजल इंजन संख्या 70684 झांसी के फ्यूल टैंक से करीब 400 लीटर डीजल चोरी होने की सूचना मिली थी। इसके अलावा जेई पीवे/बसई की ओर से बसई यार्ड से 20 नग पेंड्रोल क्लिप चोरी होने का मेमो भी दिया गया था। मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ आउट पोस्ट बबीना और क्राइम विंग झांसी की टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए चोरी की रेल संपत्ति और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने बसई स्टेशन यार्ड से मकरारी गांव जाने वाली सड़क पर रेलवे लाइन के समीप स्थित झाड़ियों के पास घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान रात करीब 23:45 बजे तीन आरोपियों को चोरी की रेल संपत्ति के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से सात अलग-अलग प्लास्टिक के डिब्बों में करीब 350 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 31,500 रुपये है। इसके अलावा एक प्लास्टिक की बोरी से 15 नग पेंड्रोल क्लिप, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 600 रुपये बताई गई है, बरामद की गईं। इस प्रकार बरामद चोरी की रेल संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 32,100 रुपये आंकी गई है।

आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने 1 अगस्त 2026 की रात बसई यार्ड में खड़े डीजल इंजन से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की। मामले में आरपीएफ आउट पोस्ट बबीना पर मु.अ.सं. 03/2026, धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. प्रशांत राजपूत पुत्र भागीरथ राजपूत, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी ग्राम कमालपुर, थाना पिछोर, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश)।

2. मुरारी लाल पुत्र सूरज सिंह राजपूत, उम्र करीब 44 वर्ष, निवासी ग्राम मानिकपुर, थाना बसई, जिला दतिया (मध्य प्रदेश)।

3. सुरेंद्र सिंह राजपूत उर्फ छोटू पुत्र कोमल सिंह राजपूत, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम मानिकपुर, थाना बसई, जिला दतिया (मध्य प्रदेश)।

एक आरोपी वांछित

मामले में पुष्पेंद्र परिहार पुत्र आनंद परिहार, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम मानिकपुर, थाना बसई, जिला दतिया (मध्य प्रदेश) को वांछित बताया गया है। आरपीएफ टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम

आरपीएफ आउट पोस्ट बबीना:
उप निरीक्षक आशा राजपूत, सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव, आरक्षक अब्दुल आरिफ एवं आरक्षक अवनीश कुमार

क्राइम विंग (डीएंडआई), झांसी:
प्रधान आरक्षक उमेश कुमार एवं आरक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

आरपीएफ आउट पोस्ट बबीना और क्राइम विंग झांसी की इस कार्रवाई से रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह में हड़कंप मचा है। टीम द्वारा मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी की तलाश के साथ ही चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *