झांसी से विदाई से पहले एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने जताया आभार, बोले—झांसी की यादें हमेशा रहेंगी मेरठ होंगे नए पुलिस कप्तान

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने स्थानांतरण के बाद झांसी से कार्यमुक्त होने से पहले जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, विभिन्न संगठनों, संस्थाओं और पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि एक वर्ष से अधिक समय तक झांसी जिले की पावन धरती पर सेवा करने का अवसर उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार रहा। इस दौरान जिले के सभी सम्मानित नागरिकों, वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस परिवार, विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं तथा पत्रकारों से मिले सहयोग के लिए वह सदैव आभारी रहेंगे।

एसएसपी ने कहा कि झांसी में सेवा के दौरान उन्हें ईश्वर और सभी लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। झांसी पुलिस परिवार से मिला स्नेह और सहयोग उनके लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि हर कदम पर लोगों ने न केवल उन पर विश्वास जताया, बल्कि बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। यही विश्वास और सहयोग उन्हें लगातार अच्छे कार्य के लिए प्रेरित करता रहा।

उन्होंने कहा कि झांसी में बिताए एक वर्ष से अधिक समय की यादें उनके मन में हमेशा अंकित रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके या उनके विभाग की कार्यप्रणाली से यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा हुई हो तो वह उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।

अंत में बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने झांसी के सभी नागरिकों का पुनः हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां से मिली आत्मीयता और सहयोग को वह हमेशा याद रखेंगे।

मेरठ होगी अगली तैनाती

स्थानांतरण के बाद बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति की अगली तैनाती मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में होगी। झांसी से विदाई के दौरान उनका यह भावुक संदेश पुलिस विभाग और शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *