डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में मुस्तरा स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान बड़ी संख्या में बिना टिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे न्यायालय लगाकर वसूला जुर्माना टिकट जांच के दौरान टीटीई, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम रही मौजूद
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, रेलवे मजिस्ट्रेट एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान गाड़ी को मुस्तरा स्टेशन पर रोककर यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच में बड़ी संख्या में यात्री बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करते पकड़े गए। सभी के विरुद्ध रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर रेलवे न्यायालय लगाया गया और जुर्माना वसूला गया।
अभियान में टिकट जांच कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेलवे पुलिस के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी सघन जांच अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्ट: नवीन यादव










