किसान के बेटे से पुलिस कप्तान तक, भ्रष्टाचार पर बरसी विनय तिवारी की सख्ती ललितपुर की मिट्टी से निकले विनय तिवारी ने गोपालगंज में कायम की सख्ती की मिसाल थानेदार सहित सिपाहियों को भेजा जेल, भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर कसा शिकंजा

रिपोर्ट नवीन यादव

गोपालगंज। साधारण किसान परिवार से निकलकर भारतीय पुलिस सेवा तक पहुंचे आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी इन दिनों अपनी सख्त कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक के रूप में उन्होंने जादोपुर थाने में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थानेदार सहित चार लोगों को जेल भेजा।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की मिट्टी से निकले विनय तिवारी 2015 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। किसान परिवार से आईपीएस अधिकारी बनने तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की कहानी है।

जादोपुर थाने में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में साफ संदेश गया है कि वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई की जिलेभर में चर्चा हो रही है।

किसान परिवार से निकला यह अफसर अब भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्ती से अलग पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *