तमिलनाडु एक्सप्रेस के ब्रेक वैन से गिराए इलायची के बोरे, चार युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़े पाल कॉलोनी के पास दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन से गिराए गए थे इलायची के बोरे थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा के नेतृत्व में आरपीएफ ने तेजी से किया खुलासा, आरोपी रेलवे न्यायालय में पेश
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में दिल्ली की ओर जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के ब्रेक वैन से पाल कॉलोनी के पास इलायची के बोरे गिराए जाने के मामले में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आरपीएफ ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरामद इलायची व अन्य सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान पाल कॉलोनी के पास ट्रेन के ब्रेक वैन से इलायची के बोरे नीचे गिराए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ सक्रिय हुई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए चारों युवक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से इलायची के साथ अन्य सामान भी बरामद किया गया है। बरामद माल की कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरपीएफ ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।
योगेश राणा के नेतृत्व में तेजी से हुआ खुलासा
सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ाई। टीम ने घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और आरोपियों से जुड़े सुरागों को खंगाला। इसके बाद चारों युवकों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद रेलवे न्यायालय में पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरपीएफ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि ट्रेन से इलायची और अन्य सामान गिराने की घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
सूत्रों के मुताबिक मामला रेलगाड़ी से सामान गिराकर उसे अवैध तरीके से बाहर निकालने से जुड़ा है। आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई के बाद इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।
रिपोर्ट : नवीन यादव, VERDICT NEWS










