बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति कुर्ता-धोती पहनकर चार्ज लेने पहुंचे पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में पहुंचे नवनियुक्त एसएसपी, अधीनस्थ अधिकारियों ने बुके भेंट कर किया स्वागत
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। मेरठ के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने शुक्रवार को मेरठ पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। खास बात यह रही कि एसएसपी पारंपरिक भारतीय वेशभूषा कुर्ता-धोती पहनकर चार्ज लेने पहुंचे। उनके इस सादगीपूर्ण अंदाज ने अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद एसएसपी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने के संकेत दिए।










