मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में पैंट्रीकार कर्मचारी से मारपीट, वेंडर या यात्री कौन? जांच का विषय उरई स्टेशन पर मारपीट से मचा हड़कंप, सिर फोड़ा; प्रत्यक्षदर्शियों ने बनाए वीडियो, आरपीएफ-जीआरपी ने संभाला मोर्चा

झांसी/ उरई। मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस  के उरई स्टेशन पर पहुंचते ही उस समय हड़कंप मच गया, जब वेंडरों ने पैंट्रीकार के एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में कर्मचारी का सिर फूट गया और वह घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

बताया जा रहा है कि मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के उरई स्टेशन पर पहुंचने के दौरान किसी बात को लेकर पैंट्रीकार कर्मचारी और वेंडरों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और वेंडरों ने कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई।

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। घटना के वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

फिलहाल मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *