उपनिरीक्षक सुश्री उमा यादव की अगुवाई में फरार अभियुक्त के मकान पर आरपीएफ ने चस्पा किया न्यायालय का नोटिस आरपी (उत्तर प्रदेश) अधिनियम के मामले में राहुल वाल्मीकि उर्फ अभय की तलाश तेज नवाबाद क्षेत्र में किराए के मकान पर पहुंची आरपीएफ टीम, सार्वजनिक सूचना जारी कर सुराग देने की अपील
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। रेलवे संपत्ति से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त राहुल वाल्मीकि उर्फ अभय पुत्र स्वर्गीय दीपक वाल्मीकि के खिलाफ आरपीएफ ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। अपराध संख्या 10/2022 के तहत आरपी (उत्तर प्रदेश) अधिनियम की धारा 3 से संबंधित वाद संख्या 562/2023 में न्यायालय के आदेश के क्रम में आरपीएफ टीम ने नवाबाद क्षेत्र स्थित करगुवा जी मेडिकल के पास आरोपी के किराए के मकान पर न्यायालय की सार्वजनिक सूचना चस्पा की। आरपीएफ की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि आरोपी राहुल वाल्मीकि उर्फ अभय, निवासी टोरिया स्कूल के पीछे, कैमासिन मंदिर के नीचे, पूर्वी साइड नंबर-04, काफी समय से फरार है। पुलिस की ओर से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। कार्रवाई के दौरान आरपीएफ की उपनिरीक्षक उमा यादव के नेतृत्व में टीम ने नियमानुसार सार्वजनिक सूचना चस्पा की। आरपीएफ ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल आरपीएफ को सूचित करें। आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि अभियुक्त के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मामले में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।










