सिग्नल की हरी बत्ती ढककर ट्रेनों की रफ्तार घटाते थे, फिर डंडे मारकर लूटते थे मोबाइल नैनी पोस्ट आरपीएफ ने तीन शातिरों को पकड़ा, पूछताछ में सामने आई हैरान करने वाली साजिश

 

रिपोर्ट नवीन यादव VERDICT NEWS

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की नैनी पोस्ट ने तीन ऐसे शातिर आरोपियों को पकड़ा है, जो रात के समय रेलवे सिग्नल की हरी बत्ती को उसी में लगी काली पॉलीथिन से ढक दिया करते थे। इसका मकसद ट्रेनों की रफ्तार कम कराना था, ताकि धीमी गति से गुजरती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल फोन डंडे मारकर छीने जा सकें।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सिग्नल की हरी बत्ती को ढककर ट्रेन की गति प्रभावित करने का प्रयास करते थे। ट्रेन के धीमा होते ही वे बाहर से यात्रियों के हाथों में मौजूद मोबाइल फोन पर डंडे मारकर उन्हें नीचे गिरा देते और बाद में मोबाइल उठाकर फरार हो जाते थे।

आरपीएफ के अनुसार, आरोपियों की इस हरकत से यात्रियों के सामान की लूट के साथ-साथ रेल परिचालन की सुरक्षा भी गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती थी। सिग्नल के साथ छेड़छाड़ के कारण किसी बड़े रेल हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा इस गंभीर खतरे के प्रति बेपरवाही सामने आने से आरपीएफ अधिकारी भी हैरान रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *