उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल में आईआरसीटीसी और वाणिज्य विभाग की खान-पान व्यवस्था पर सर्जिकल स्ट्राइक पंजाब मेल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और छबरा बरौनी मेल एक्सप्रेस समेत प्लेटफॉर्म पर चला सघन जांच अभियान पेंट्रीकार और वेंडरों की जांच, खान-पान से संबंधित कागजात भी देखे
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी और वाणिज्य विभाग की ओर से खान-पान व्यवस्था को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के साथ पंजाब मेल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और छबरा बरौनी मेल एक्सप्रेस में पेंट्रीकार तथा खान-पान सामग्री बेचने वाले वेंडरों की जांच की गई।
जांच अभियान में आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक बसंत बरसा, मुख्य खान-पान निरीक्षक राजेश यादव, वरिष्ठ खान-पान निरीक्षक अशोक रायकवार तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के आईआरसीटीसी अधिकारी शिवनाथ सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
अधिकारियों ने ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर खान-पान सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। इसके साथ ही खान-पान से संबंधित आवश्यक कागजात और दस्तावेज भी देखे गए। जांच के दौरान अवैध रूप से रखा गया पानी जब्त किया गया।
अधिकारियों ने पेंट्रीकार और वेंडरों को निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खान-पान से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट: नवीन यादव










