रेलवे के दो पहिए आरपीएफ और जीआरपी ने संभाली सुरक्षा की कमान रक्षाबंधन त्योहार पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव और योगेश राणा के नेतृत्व में चला सघन सुरक्षा अभियान

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। रक्षाबंधन त्योहार पर रेलवे स्टेशन पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा के दो प्रमुख पहिए आरपीएफ और जीआरपी एक साथ सक्रिय नजर आए। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव और आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा के नेतृत्व में एएस चेकिंग टीम, डॉग स्क्वायड तथा पुलिस बल ने 27 अगस्त को झांसी रेलवे स्टेशन पर सघन सुरक्षा अभियान चलाया।

अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, प्रतीक्षालय, पार्सल घर, पोर्टिको और वीआईपी लाउंज सहित विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की गहन जांच की गई। डॉग स्क्वायड की मदद से यात्रियों के सामान और संवेदनशील स्थानों को भी जांचा गया।

रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने समन्वय के साथ निगरानी बढ़ाई है। चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई और अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *