सदर विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री से भेंट कर झांसी के विकास की तीन प्रमुख मांगें रखीं बीआईईटी को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय का दर्जा, मेडिकल कॉलेज में आधुनिक लिफ्टें और शहर से बाहर नया बस स्टैंड बनाने की मांग

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी/लखनऊ। झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने झांसी के विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।

विधायक रवि शर्मा ने बीआईईटी झांसी को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय के रूप में उच्चीकृत किए जाने, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में वर्षों पुरानी खराब लिफ्टों के स्थान पर नवीन एवं आधुनिक लिफ्टें स्थापित किए जाने तथा झांसी के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड को नगर क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बस स्टैंड स्थापित किए जाने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री ने तीनों महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन से झांसी में शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *