वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार के दिशा-निर्देश पर चला सघन जांच अभियान, 4.277 किलो गांजा बरामद रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम और श्वान दस्ते की कार्रवाई, लावारिस बैग से मिला 2.13 लाख रुपये का गांजा
रिपोर्ट नवीन यादव
हुबली। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार के दिशा-निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान रेलवे सुरक्षा बल के अपराध शाखा दल, मुख्यालय टीम एवं श्वान दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलगाड़ी संख्या 18047 में एक लावारिस बैग बरामद किया।
बैग की तलाशी लेने पर उसमें करीब 4.277 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 13 हजार रुपये बताई गई है।
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बरामद गांजे को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक, हुबली को सौंप दिया। मामले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत राजकीय रेलवे पुलिस, हुबली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










