भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर झांसी स्टेशन पर हेल्प डेस्क सक्रिय ओरछा पैलेस में 30-31 अगस्त को जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई नेताओं के पहुंचने की तैयारी
रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS
झांसी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अगस्त को निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित ओरछा पैलेस में आयोजित होने जा रही है। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यसमिति बैठक में शामिल होने के लिए झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के रास्ते पहुंचने वाले भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सुविधा को देखते हुए स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क के माध्यम से बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों को ओरछा जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था, मार्ग संबंधी जानकारी और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्टेशन पर बनाए गए हेल्प डेस्क पर पुष्पेंद्र यादव, महेंद्र पाल, जांबाज बशकार, मुन्ना सहित अन्य कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के आगमन को देखते हुए स्टेशन पर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम सक्रिय है।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर ओरछा में तैयारियां तेज हैं। झांसी रेलवे स्टेशन से लेकर ओरछा तक आने-जाने वाले प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।










